फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर बंद चीनी मिल के टैंक में डाली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक युवक की हत्या कर शव नेकपुर चीनी मिल के पानी भरे टैंक में डाल दिया गया। करीब छह दिन बाद शव उतराता देखकर स्थानीय ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सुभाष नगर में नेकपुर चीनी मिल अरसे से बंद पड़ी है। इसका परिसर खंडहरनुमा हो गया है। आसपास के लोग इसमें आते जाते हैं तो शाम ढले जुआरी और शराबियों का यहां जमाबाड़ा होता है। शुक्रवार दोपहर महेशपुरा ठाकुरान निवासी कल्याण सिंह इधर से होकर निकले तो उन्होंने मिल के रस पिराई वाले टैंक में बारिश से भरे पानी पर एक शव उतराता देखा। तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने पुलिस भेजकर शव निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 35 साल रही होगी। वह ऊपर तो पीले रंग की शर्ट पहने था पर नीचे कोई कपड़ा नहीं था। शव काफी फूल गया था। पोस्टमार्टम में गला दबाने से हत्या की पुष्टि हुई। शव पांच से छह दिन पुराना माना गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें