बरेली। बारादरी निवासी एक महिला ने अपने बहनोई पर उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर यौन संबंध बनाने और समझौते के बदले पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने बारादरी पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
महिला ने बताया कि अपनी बहन के ऑपरेशन के दौरान उसकी देखभाल को वह बहन के घर गई थी। उसे पता भी नहीं चला और महिला के बहनोई ने बाथरूम में कैमरा फिट करके उसका नहाते वक्त वीडियो बना लिया। इसके बाद उसका वीडियो नेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी देता रहा कि उसके पति के मोबाइल पर वीडियो भेज देगा। अब वह समझौते के बदले पांच लाख रुपये मांग रहा है। महिला ने बताया कि हिम्मत करके उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया। तब उनके साथ आकर एसएसपी से बहनोई के खिलाफ शिकायत की।