फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कहीं नजर नहीं आया अजहर, खुलासा अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र में किशोर की हत्या के मामले में अभी खुलासे की राह नहीं मिली है। पुलिस ने बरातघर से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए पर इनमें अजहर कहीं नजर नहीं आया। कुछ कैमरे चेक होना शेष हैं। पुलिस को इन्हीं से खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन

कारचोबी का काम करने वाले सूफी टोला निवासी रईस अहमद का 12 वर्षीय बेटा अजहर मंगलवार रात गली के बाहर बने बरातघर में पड़ोसी की शादी की दावत खाने गया था। रात भर ढूंढने के बाद भी अजहर नहीं मिला। बुधवार सुबह बुखार शाह मियां की मजार के सामने खाली प्लॉट में गोबर के ढेर के नीचे उसका शव दबा मिला। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें