बरेली। चौकी चौराहे की मस्जिद के बाहर सड़क घेरकर नमाज अदा करने और पुलिस के रोकने पर हंगामा करने वालों के नाम उजागर होने लगे हैं। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग देखकर एक दर्जन लोग चिह्नित किए हैं, जिनके नाम विवेचना में शामिल किए जा रहे हैं।
चौकी चौराहे की मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने का मामला अलविदा के दिन से ही गर्माया था। उस दिन पुलिस ने पूरी सड़क पर टेंट लगाकर अलविदा की नमाज अदा करने से रोक दिया था। पुलिस ने उसी दिन तय कर दिया था कि मस्जिद के बाहर कहां तक बैठकर नमाज पढ़ सकते हैं। सात जून को भी यहां मस्जिद के बाहर सड़क घेरकर नमाज अदा करने की कोशिश की गई। पुलिस के रोकने पर लोगों ने पहले कोतवाली और फिर चौकी चौराहे पर हंगामा किया। जबरन नमाज पढ़ने की कोशिश भी की। इस पर कोतवाली में 13 लोगों को नामजद करसौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हंगामे के दौरान पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग भी की थी। इसके आधार पर हंगामा करने वालों की शिनाख्त की जा रही है। कोतवाल पंकज वर्मा ने बताया कि एक दर्जन लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। उनके नाम रिपोर्ट में शामिल किए जा रहे हैं।