बरेली। कम दहेज देने पर प्रताड़ित करने के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को निकाल दिया। पीड़िता ने थाना प्रेमनगर में पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुर्खा बानखाना के नीम की मठिया के राम मोहन की पुत्री दयावती ने बताया कि उसकी शादी मुरादाबाद के वीरेंद्र कुमार से हुई है। शादी तय होने के समय ससुरालियों ने पीतल का व्यवसाय बताया था। शादी होने पर वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि पति एक दुकान पर नौकरी करता है। शादी के कुछ समय बाद ही कम दहेज लाने पर पति ने मारपीट करना शुरू कर दी। कुछ दिन पहले ससुरालियों ने उसे अधिक दहेज लाने के लिए निकाल दिया। दयावती ने थाना प्रेमनगर में वीरेंद्र समेत चार लोगों पर रिपोर्ट कराई है। ब्यूरो