फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का शव बोरे में भरकर फेंका, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। रजबपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात लाश मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार की सुबह अतरासी-हसनपुर मार्ग पर फय्याजनगर मंदिर चौराहे के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंका गया था। युवक की पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने उसका चेहरा तेजाब से जला दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी-हसनपुर मार्ग स्थित फय्याजनगर मंदिर से कुछ दूर बुुधवार सुबह सड़क किनारे बोरे में बंद 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बोरा खुलवाकर देखा तो युवक का चेहरा तेजाब से जला हुआ था। पुलिस ने शव शिनाख्त करने की पूरजोर कोशिश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारोपियों ने युवक की हत्या किसी दूसरे ठिकाने पर करने के बाद लाश को बोरे में बंद कर यहां फेंका दिया है। पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा और शरीर के कई हिस्सों को तेजाब से जला दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें