फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल कांड- जागे अफसर: लोहे का गेट लगाया.. कैमरे भी लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूजा की जान जाने के बाद आखिरकार जिला महिला अस्पताल चेत गया है। तीसरी मंजिल के लकड़ी के जिस दरवाजे को बिना ताला लगाए छोड़ दिया गया था, अब उसे बदल कर लोहे का लगाया जा रहा है। ताला भी हमेशा लगा रहेगा। छत तक कोई मरीज न पहुंच सके, इसके लिए तीसरे मंजिल को जाने वाली सीढ़ी को जाल लगाकर बंद किया जाएगा। निगरानी के लिए 11 और कैमरे लगाए जाएंगे। पूजा की मौत के बाद कार्रवाई के नाम पर सीएमएस ने सिर्फ महिला होमगार्ड पुष्पा को हटाने के लिए कमांडेंड को लिखा है।
विज्ञापन

मृत बच्चा पैदा होने के बाद से असामान्य व्यवहार कर रही पूजा पत्नी राकेश ने रविवार जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल की छत से कूद कर जान दे दी थी। जबकि स्टाफ को पता था कि पूजा अवसाद में है। उसकी निगरानी के आदेश भी दिए गए थे। इसके बावजूद बिना किसी रोकटोक पूजा का तीसरी मंजिल पर पहुंच जाना स्टाफ की लापरवाही को साफ-साफ दर्शाता है। पूजा की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन स्टाफ को बचाने की जुगत में जुट गया है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर महिला अस्पताल की सीएमएस ने घटना के दिन नीचे गेट पर ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड पुष्पा को प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए उसे ड्यूटी से हटा दिया है। सीएमएस ने इसकी सूचना भी कमांडेंट होमगार्ड को भेज उसकी ड्यूटी अन्यत्र लगाने को कहा है। अन्य किसी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सीएमएस ने बताया कि डाक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार तक जांच रिपोर्ट मिल सकती है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस डा. अलका शर्मा ने बताया कि सभी स्थानों को कवर करने के लिए 11 और कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की संख्या बढ़ कर 16 हो जाएगी। तीसरी मंजिल के लकड़ी के जिस दरवाजे को खोल कर महिला छत पर पहुंची थी, उसकी जगह लोहे का दरवाजा लगाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। कोई मरीज तीसरी मंजिल तक न पहुंच सके इसके लिए ऊपर जाने वाली सीढ़ी को जाल लगाकर बंद किया जाएगा। उसमें भी लोहे का गेट लगा उसे बंद कर ताला लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें