फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने केरोसिन डालकर महिला होमगार्ड को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मकान के विवाद में रिश्ते के दामाद ने रविवार रात बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर महिला होमगार्ड पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। घटना के दौरान आरोपी की मां भी उसके साथ बताई जा रही हैं। पुलिस ने होमगार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

संजयनगर निवासी 59 वर्षीय कांति देवी बारादरी थाने में होमगार्ड हैं। कांति देवी के भांजे दीपक के मुताबिक, मौसी ने उसे बताया कि उनकी नाइट ड्यूटी बरेली कॉलेज में लगाई गई थी। वे रात करीब सवा नौ बजे बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर पहुंचीं। तभी उनके भाई स्व. देवकीनंदन का दामाद मठ की चौकी निवासी विजय और उसकी मां वहां आ गए। ये लोग उनसे मकान के बारे में बात करने लगे। तभी विजय ने अपने हाथ में पकड़ी केन में भरा केरोसिन उन पर उड़ेलकर माचिस से आग लगा दी। शोर मचाया तो मां-बेटे फरार हो गए। मौके पर पहुंची चीता पुुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ड्यूटी पर मौजूद किसी महिला होमगार्ड ने उन्हें पहचानकर घर पर खबर दी। प्रभारी एसएसपी अभिनंदन सिंह ने अस्पताल जाकर कांति देवी का हाल जाना। डॉक्टर ने करीब साठ फीसदी जला बताया तो उन्होंने बेहतर इलाज के लिए कांति देवी को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बताया कि संपत्ति विवाद का मामला है, विजय को मुख्य आरोपी बता रही हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें