फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में होनी थी बीफ पार्टी, टेंट के भगौने में मिला मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज/रिठौरा (बरेली)। शहर से देहात तक किसी न किसी रूप में गोवंशीय मांस की तस्करी हो रही है। शादियों में भी बड़े पैमाने पर बीफ पार्टी हो रही हैं। इलाके में एक शादी की दावत में इस्तेमाल को ले जाया जा रहा गोवंशीय मांस पुलिस ने टेंट के भगौनों से बरामद कर लिया। दो आरोपियों को जेल भेजकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन

एसओ सौरभ सिंह को सूचना मिली कि लभेड़ा गांव से एक डनलप में टेंट हाउस के सामान के बीच में भरकर गोवंशीय मांस ले जाया जा रहा है। तब रिठौरा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह फोर्स के साथ काडू पुल के पास खड़े हो गए। सामने से डनलप आया तो पुलिस ने घेराबंदी की। तब उसमें सवार दो लोग भाग निकले जबकि दो को पुलिस ने दबोच लिया। इन्होंने अपना नाम सलमान उर्फ सुल्तान और तासीम निवासी गांव बड़ेपुरा थाना हाफिजगंज बताया। इनके कब्जे से टेंट के भगोने में रखा 80 किलो गोवंशीय मांस बरामद कर लिया। अपने दो साथियों के नाम इन्होंने भुल्लन निवासी गांव गोपलापुर व शरीफ अहमद निवासी दोहरिया बताया। सलमान ने बताया कि उसके परिवार में लड़की की शादी में इस मांस की दावत होनी थी। वहीं, शादी वाले परिवार में पुलिस पहुंची तो वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस सिर्फ पूछताछ करके लौट आई। एसओ सौरभ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के बाद पकडे़ गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में गोवंशीय मांस की पुष्टि के बाद उसे जमीन में दबा दिया गया।

घर में गोवंशीय पशु काटते तस्कर गिरफ्तार
शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा के एक घर में गोवंशीय पशु काट रहे आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। गांव का मेंहदी हसन अपने घर में पशु काट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद कर जांच के बाद गहरे गड्ढे में दफन करा दिया। मौके से पकडे़ गए रजा पुत्र मेंहदीहसन को तीन छुरी, गंड़ासा समेत गिरफ्तार कर लिया। उसके पिता समेत चार लोगों पर रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन


चोरी की गाय समेत तस्कर पकड़ा, कार लेकर साथी फरार
भुता। क्षेत्र के गांव गजनेरा में रात के समय एक पिकअप में छह तस्कर पशुओं की चोरी करने घुसे। उन्होंने गांव के ही मदनलाल की एक गाय चुरा ली। उसे लेकर आगे बढ़े। गांव किनारे कैलाश नदी के पास गाय के पैर बांधे और उसे नशीली दवाई देकर गाड़ी में लादने की कोशिश में थे। तभी गाय की खोजबीन करते हुए ग्रामीण कैलाश नदी के पास जा पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर पशु तस्कर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर इनमें से मनोज नाम के तस्कर को गाय सहित पकड़ लिया। उसके छह साथी पिकअप में बैठकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पशु तस्कर मनोज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिकअप लेकर फरार होने वाले पशु तस्करों में से दो गांव के ही बताए जाते हैं। तहरीर किसान मदनलाल ने थाने में दी। पुलिस बाकी तस्करों की तलाश कर रही है।

डेयरी में स्लाटर हाउस चलाने वाला जेल भेजा
बरेली। बुखारपुरा मोहल्ले में शनिवार रात छापा मारकर पुलिस ने डेयरी की आड़ में स्लाटर हाउस चलाते आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कुछ साथी छत से कूदकर भाग निकले। पप्पू ने पुलिस को बताया कि वह डेयरी चलाकर दूध बेचता है। जब पशु दूध नहीं दे पाते थे तो उन्हें पिछली साइड में बने अहाते में अपने साथियों की मदद से काट देता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर केवी सिंह ने बताया कि पप्पू के बाकी साथियों को भी दबोचा जाएगा।

- गो तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इनकी गिरफ्तारी की जा रही है। फरार आरोपियों को भी समय रहते गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। पशु तस्करी और कटान किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें