फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से बुलाकर विवाहिता को जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ससुरालियों ने पहले विवाहिता को निकाल दिया। बाद में मायके से बुलाकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना बारादरी अंतर्गत शाहदाना कॉलोनी की प्रीति कश्यप का आरोप है कि तीन जून की रात को उसके पति अनिल ने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी पिटाई लगाई और एक साल का बच्चा छीनकर उसे घर से निकाल दिया। अगले दिन सुबह सात बजे अनिल ने फोन करके कहा कि बच्चा उसे याद कर रहा है और रो रहा है। वह ससुराल पहुंची तो अनिल और उसके परिवार वालों ने केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। वह किसी तरह से माडल टाउन चौकी पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को वह पुलिस आफिस पहुंची और आपबीती सुनाई। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को बारादरी पुलिस ने अनिल, सास विद्या देवी, जेठ महेश कुमार और जेठानी कविता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें