फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी के पीछे चल रहा था गोवंशीय पशुओं का कत्लखाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के बीचोंबीच घनी बस्तियों में अवैध स्लाटर हाउस संचालित किए जा रहे हैं। शनिवार रात बारादरी थाना पुलिस ने ऐसा ही पशुओं का कत्लखाना बुखारपुरा मोहल्ले में पकड़ लिया। पुलिस को यहां सात गोवंशीय पशु जिंदा मिले तो तीन पशुओं का मांस बरामद हुआ। एक कटा पशु डीप फ्रीजर में रखा मिला। पुलिस ने डेयरी मालिक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके कुछ साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

बारादरी इंस्पेक्टर कृष्णवीर यादव को सूचना मिली कि बुखारपुरा की एक डेयरी में गोवंशीय पशुओं का कत्ल हो रहा है। उन्होंने एसआई नसीम अहमद को टीम के साथ मौके पर भेजा। रात करीब 12 बजे पुलिस पहले धोखे में दूसरी डेयरी में घुस गई, इस बीच सुराग पाकर पड़ोस की डेयरी में पशु काट रहे आरोपी छतों के रास्ते फरार हो गए। जब तक पुलिस इस डेयरी में आई, डेयरी मालिक पप्पू उर्फ सलीम ही वहां मिल सका। वो भी भागने की तैयारी में था। पुलिस टीम ने उसे छत से दबोच लिया। मौके पर दो गोवंशीय पशु कटे पड़े थे तो छोटे बड़े सात पशु जीवित मिल गए। पशुओं को काटने के औजार भी पड़े थे। पुलिस ने पड़ोस में ही स्थित पप्पू के घर की तलाशी ली तो वहां डीप फ्रीजर में भी एक पशु का मांस मिला। पुलिस सारे पशुओं और मांस को थाने ले आई। यहां चेकिंग के लिए आईवीआरआई की टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में गोवंशीय पशु का मांस होने की ही पुष्टि हुई। बाकी पशुओं का स्वास्थ्य ठीक था। पुलिस ने इन्हें चारा डलवाया। आरोपी पप्पू से पूछताछ की जा रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पप्पू के तीन या चार साथी भागे हैं, उनके नाम भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे। घर के सामने के हिस्से में पप्पू डेयरी चलाता है और काफी लोग यहां दूध लेने आते हैं। डेयरी के पिछले हिस्से में पशुओं का कटान होता था। इसी की सूचना पुलिस को मिली थी। उन्होंने बताया कि पप्पू के बाकी साथियों की तलाश की जाएगी। किसी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें