फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके के फरीदापुर चौधरी में बवाल, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदापुर चौधरी गांव में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। पंचायत के दौरान दहेज को लेकर लड़का व लड़की पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जामकर मारपीट, तोड़फोड़ और पथराव हुआ। इसमें दोनों तरफ के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज करने के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी गांव निवासी नासिर खां के छोटे भाई फुरकत की शादी का रिश्ता बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के परसोना गांव निवासी जावेद की बहन सबना से तय हुआ था। तीन माह पहले मंगनी की रश्म भी हो गई थी। रिश्ता तय करते वक्त लड़की वालों ने दहेज में अपाचे बाइक देने को कहा था। अब लड़के वाले बुलेट मोटरसाइकिल मांग रहे थे। इसी को लेकर शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग बातचीत करने फरीदापुर चौधरी गए थे। जहां जावेद के रिश्तेदार हाजी खलिदाद खां के यहां पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान पक्षों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। फिर जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की गाड़ियां तोड़ डालीं। इसमें एक तरफ से नासिर खां, दूसरी ओर से शाहिद खां, मोहसिन, हाजी खालिदाद घायल हो गए। पथराव की सूचना मिलने पर इज्जतनगर इंस्पेक्टर मनोज त्यागी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे और पांच लोगों को मौके पर दबोच लिया। इस मामले में दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नासिर की तरफ से राजा, मोहसिन, टीटू, खलील, नदीम , शब्बू, शाहिद आदि को नामजद कराया गया है। दूसरे पक्ष के नासिर, फुरकत, फिरासत, भूरा, मैसर, सद्दाम नामजद हैं, और 50-60 अज्ञात हैं। पुलिस ने पांच लोगों फरीदापुर चौधरी के शराफत, मुजाहिद, इकरार और परसोना के इंतजार व जावेद को शांतभंग की धारा 151 में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें