फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद खाने से मां-बेटा समेत छह की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर में पिन्नी का प्रसाद खाने से मां-बेटा समेत छह लोगों की हालत बिगड़ गई। उनका अलग-अलग डॉक्टर से इलाज चल रहा है। उधर, घटना का पता लगने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर जाकर सैंपल लिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर पुरानी चांदमारी मोहल्ला निवासी विजय कश्यप जिला पंचायत राज अधिकारी विभाग में कर्मचारी हैं। विजय ने बताया कि गुरुवार की रात उन्होंने पड़ोस में स्थित एक स्वीट हाउस से मावा खरीदा था। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी सोमा ने पिन्नी खिलाईं। पूर्वाह्न करीब 11 बजे सोमा ने पिन्नी का प्रसाद खुद खाया और घर के बच्चों को खिलाया। इसके करीब एक घंटे बाद सोमा और प्रसाद खाने वाले सभी बच्चों को उल्टी दस्त होने लगे। हालत ज्यादा बिगड़ने पर सोमा को जंक्शन के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी बच्चों को अन्य डॉक्टरों के यहां इलाज चल रहा है। बच्चों में विजय का चार साल का बेटा आरुष, छह वर्ष का भतीजा लवकुश, भांजी दस साल की अर्पिता, नौ वर्ष की अंशिका और आठ साल की मुस्कान हैं। विजय ने बताया कि बच्चों की हालत में कुछ सुधार है। मामले की सूचना सुभाषनगर पुलिस को दे दी गई है।
जिला अभिहित अधिकारी डीआर मिश्रा ने बताया कि मावा से बना प्रसाद खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजकर सैंपल ले लिया गया है, जिसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें