फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की मासूम से दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। घर के पास खेल रही आठ साल की मासूम को गांव का एक युवक बहलाकर कब्रिस्तान में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बेसुध पड़ा छोड़कर भाग गया। परिजन ने खोजबीन की तो कुछ बच्चों ने उसे युवक के साथ जाते देखे जाने की बात बताई। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके भाई और बहनोई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बच्ची शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर के पास खेल रही थी। तभी गांव में रहने वाला एक टेंपो चालक वहां आया और बच्ची हो चीज दिलाने के बहाने फुसलाकर गांव के बाहर एक कब्रिस्तान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खून से लथपथ बेसुध बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। उधर जब परिजन को बच्ची नहीं दिखी तो उन्होंने उसके साथ खेल रहे बच्चों से पूछताछ की। उन्होंने बच्ची को एक टेंपो चालक के साथ कब्रिस्तान की ओर जाते देखे जाने की बात कही। एक ग्रामीण ने भी परिजन को टेंपो चालक को बच्ची को ले जाते देखे जाने के बारे में बताया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंचे। वहां बच्ची खून से लथपथ बेसुध पड़ी थी। बच्ची के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी के भाई और बहनोई को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म
सिरौली। जंगल में लकड़ी बीनने गई सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे गांव के एक युवक ने दबोच लिया। उसे खींचकर पास में एक खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी परिजन को दी। शुक्रवार सुबह परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। सिरौली कोतवाल सूपेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें