बिथरी। नाबालिग किशोर ने हमउम्र किशोरी को उसके घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसियों के आ जाने पर आरोपी को पकड़ लिया गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की निवासी 13 वर्षीय मंदबुद्धि लड़की रविवार दोपहर घर में अकेली थी। उसकी मां काम करने बाहर गई थीं। तभी पड़ोस के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने बहाने से उसका दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज रामगंगा नगर अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपी भी नाबालिग है।