बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सराफ अनूप अग्रवाल के मुनीम से हुई पंद्रह लाख की लूट के बाद दो बदमाशों अशोक और कपिल को मुठभेड़ में मार दिया गया था। सराफ से लूट मामले की रिपोर्ट कोतवाली में हुई थी जिसकी विवेचना इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी कर रहे थे।
दो महीने पहले मार्च में सराफ के भाई मनोज के ड्राइवर अमित समेत सात बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया था। पुलिस का कहना था कि कपिल गैंग के तीन और बदमाश घटना में शामिल थे जो दिल्ली के हैं और ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच काफी समय से इन्हें ट्रेस करने में लगी थी पर नाकाम रही। विवेचक ने अग्रिम चार्जशीट अधिकारियों के जरिये कोर्ट में दाखिल कर दी है। जोशी ने बताया कि तीन अन्य बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिहाज से विवेचना जारी रहेगी। अपराधियों को फायदा न हो, इसलिए समय से चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। ब्यूरो