फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट हुई खारिज तो लिखा दी अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने बेटे की दुर्घटना में मौत होने पर विरोधियों पर थाना फरीदपुर में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच में मामला खारिज कर दिया तो वादी ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी पक्ष की शिकायत पर एडीजी ने मामले की जांच सीओ बीसलपुर (पीलीभीत) को दी है।
विज्ञापन

आरोपी फरीदपुर के गांव शंकरपुर उर्फ अंधरपुरा गांव निवासी श्यामसिंह, रामगोपाल, उनका भाई सतेंद्र और यतेंद्र हैं। बुधवार को कुछ अन्य लोगों के साथ यह सभी एडीजी से मिले। बताया, गांव के ही रहने वाले भगवानदास से उनकी रंजिश चल रही है। अप्रैल 2018 में भगवानदास के बेटे की ट्रैक्टर से दबकर मौत हुई तो उसने श्यामसिंह, रामगोपाल, सतेंद्र और यतेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच के बाद पुलिस ने हत्या का का मुकदमा खारिज कर दिया। अब भगवानदास ने पीलीभीत के बीसलपुर थाने में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन लोगों ने रंजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया तो एडीजी ने मामले की जांच सीओ बीसलपुर को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें