फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में भवानीपुर के पास दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गोपालगंज निवासी प्रेमराज पुत्र डालचंद्र मौर्य बाइक में ठेली लगाकर चलाता था। वह रोज की तरह ठेली में सामान लादकर भवानीपुर से सहसवान आ रहा था, तभी रास्ते में टेड़ाघाट पुल के पास उसकी ठेली सामने से आ रहे बाइक सवार से टकरा गई। इससे उसकी ठेली पलट गई। इस हादसे में प्रेमराज समेत बाइक सवार बाजपुर निवासी समीर पुत्र सहादत गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची यूपी-100 दोनों घायलों को सीएचसी ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन उसी समय प्रेमराज की मौत हो गई। घायल समीर को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद से प्रेमराज के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रेमराज के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। घायल ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें