फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं को घेरकर लूटा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। शुक्रवार रात चौबारी रामगंगा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं को बदमाशों ने अखा मोड़ के पास घेरकर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कई श्रद्धालुओं की पिटाई की। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की तो एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों ने अखा रेलवे क्रासिंग के गेटमैन और स्टाफ को भी लूट लिया। उनकी पिटाई भी की। सूचना मिलने पर सीओ आलोक कुमार ने पुलिस टीमों के साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रेलवे कर्मी मोनू शर्मा की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि शुक्रवार रात वह अखा रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन जमुना प्रसाद और प्रदीप कुमार के साथ ड्यूटी पर तैनात था। रात में करीब डेढ़ बजे हथियारों से लेस तीन बदमाशों ने केबिन पर धाबा बोल दिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए तीनों को कब्जे में ले लिया और फिर मोनू से 700 रुपये, जमुना प्रसाद से 500 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने जमुना और प्रदीप का मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने अखा मोड़ के पास मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं को घेर लिया। बिशारतगंज के अखिलेश की बाइक रोककर उनसे मारपीट की। विरोध करने पर एक बदमाश ने गोली चला दी, जो अखिलेश के पैर में लगी। इसके बाद बदमाशों ने अखा गांव के ही बाबा और रंजीत से बाइक और नकदी लूट ली।

चौबारी मेले वाले गिरोह ने तो नहीं की वारदात
बदमाशों ने दो दिन पहले चौबारी मेले में फायरिंग करते हुए आधा दर्जन श्रद्धालुओं से लूटपाट की थी। इस वारदात में तीन लोग गोली लगने से घायल भी हुए थे लेकिन पुलिस ने इस घटना को ही नकार दिया। इंस्पेक्टर ने बदमाशों की तलाश करने के बजाय कह दिया कि मेला क्षेत्र में लूट और फायरिंग की कोई घटना ही नहीं हुई है। माना जा रहा है कि शुक्रवार की रात भी इन्हीं बदमाशों ने लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। - डॉ. सतीश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें