फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी का राज न खुले इसलिए बेटे को मरवा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। एक मां इतनी बेरहम हो गई कि प्रेमी को बचाने के लिए उसने सात साल के अपने बेटे का ही कत्ल करा डाला। बेटे की खता सिर्फ इतनी थी कि उसने मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा लिया था। प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने बुधवार को मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दो मई को गांव मुड़िया छावन निवासी राजेश कुमार के सात साल के बेटे अमरजीत का शव गांव के ही मगरेलाल की भूसे की झोपड़ी में लटका मिला था। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी हत्या का खुलासा करने में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव मुड़िया छावन के सोमेश पांडे को गिरफ्तार किया। उसने हत्या की बात कुबूल ली। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही थी जिसे सात साल का अमरजीत जान गया था। हालांकि पुलिस को उसकी मां राजरानी पर पहले से ही शक था, लेकिन पुलिस पुख्ता सुबूत जुटा रही थी। पुलिस ने पड़ताल की तो पूरी हकीकत सामने आई। सोमेश का अमरजीत की मां के साथ अवैध संबंध थे और उसने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। यही उस मासूम की मौत का कारण बना। पत्थर दिल मां ने बेटे की ही हत्या करा दी। बंडा के थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि दो मई की रात गांव मुड़िया छावन के श्रीराम के घर दुर्गा जागरण था। अमरजीत भी जागरण में गया था, लेकिन वह अचानक रात में 11 बजे घर आ गया और अपनी मां के साथ सोमेश को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पोल खुल जाने के डर से राजरानी और सोमेश ने योजना बनाकर अमरजीत की हत्या कर दी। राजरानी ने अपना मोबाइल भी प्रेमी सोमेश को दे दिया ताकि मोबाइल को वह अमरजीत के पास ही डालकर घटना को आत्महत्या का रूप दे सके। सर्विलांस के आधार पर मोबाइल बरामद होने के बाद सोमेश गिरफ्तार हुआ तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने बुधवार को राजरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें