फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड के ऑफर का झांसा देकर महिला से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्रेडिट कार्ड पर ऑफर का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला से ठगी कर ली। महिला के मुताबिक, ठग खुद को बैंक मुख्यालय का कर्मचारी बता रहा था। एसएसपी की शिकायत पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कटरा चांद खां निवासी पूनम ग्रोवर एक्यूप्रेशरिस्ट हैं। पूनम के मुताबिक, 28 फरवरी को एक व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित कुछ ऑफर को लेकर उन्हें फोन किया। उसने खुद को निजी बैंक का कर्मचारी राहुल शर्मा बताया। उनसे क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने या शाखा से नकद भुगतान की बात की। पूनम का आरोप है कि उसने झांसा देकर उनसे कार्ड की डीटेल और ओटीपी पूछकर करीब एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। धोखाधड़ी का शक होने पर वह तुरंत बैंक पहुंचीं और कार्ड बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें