फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला बीस दिन से लापता छात्र का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीस दिन पहले सुभाषनगर थाना क्षेत्र से लापता छात्र प्रदीप का शव पटेल विहार की ओर बड़े नाले में पड़ा मिला। शव की पहचान कपड़ों के आधार पर की गई। परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है लेकिन पुलिस नाले में गिरने से छात्र की मौत होना मान रही है। रविवार को पोस्टमार्टम मेें सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन

बीडीए कॉलोनी करगैना निवासी अवधेश सिंह ने अपने 21 वर्षीय पुत्र प्रदीप की गुमशुदगी की तहरीर चार मार्च को सुभाषनगर थाने में दी थी। बताया था कि तीन मार्च की शाम उनका बेटा घर से कहीं चला गया था, जिसका पता नहीं लगा। प्रदीप की बहन की शादी सात मार्च थी। ऐसे में परिवार खासी उलझन में था। प्रदीप की हर जगह तलाश के बाद पुलिस को बताया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शनिवार शाम किसी ने रेलवे लाइन किनारे बड़े नाले में युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव निकलवाया और संदेह के आधार पर प्रदीप के परिजनों को बुला लिया। शव काफी खराब हो चुका था लेकिन कपड़ों और कड़े के आधार पर परिजनों ने प्रदीप के रूप में पहचान कर ली। इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें