फरीदपुर। दवा विक्रेता के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने पर भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया। इसके बाद विक्रेता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो उसने गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
फरीदपुर के ग्राम ढकनी निवासी भूपराम भंडारी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। दोपहर दो बजे राजमार्ग पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर वह दवा लेने गए थे। बताया जाता है कि दवा के रेट देखकर रूपराम भंडारी ने विक्रेता से कुछ कम करने को कहा। इस पर उसने ने प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इस पर भंडारी ने विरोध किया। दूसरे संप्रदाय के दवा विक्रेता और भाजपा नेता के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद भूपराम ने विधायक श्याम बिहारी लाल से शिकायत की। इसके बाद भाजपा कार्यालय से काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। थाने में दवा विक्रेता के खिलाफ तहरीर दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ऐसे व्यक्ति का तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तत्काल दवा विक्रेता को हिरासत में ले लिया। देर रात दवा विक्रेता द्वारा गलती मान लेने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दवा विक्रेता के खिलाफ तहरीर दी थी। समझौता करने के बाद दवा विक्रेता को छोड़ दिया गया। - सतीश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, फरीदपुर।