फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर का शव पेड़ से लटकता मिला

Sat, 07 Jul 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
झील गौटिया में रहने वाले एक ट्रैक्टर ड्राइवर का शव अभयपुर रोड पर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शुक्रवार सुबह शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव झील गौटिया में रहने वाले 26 वर्षीय अनिल कुमार गांव के ही चंद्रपाल का ट्रैक्टर चलाता था। वह बृहस्पतिवार सुबह घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ नहीं पता लगा तो परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने अभयपुर गांव के रास्ते पर शिव मंदिर के पास एक पाकड़ के पेड़ से लटकी हुई लाश देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कपड़ों की तलाशी में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिवार के लोगों ने हत्या के आरोप लगाए, लेकिन रंजिश होने से इंकार किया। कैंट थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें