फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी विवाद- दोनों पक्षों में तनाव, 19 सदस्यीय कमेटी बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

मॉडल टाउन गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी विवाद के चलते शाम को गुरुद्वारे में माहौल तनावपूर्ण हो गया। वाइस प्रेसीडेंट अनीत कौर गुट ने रात 11 बजे तक कीर्तन दरबार रख दिया। उसी समय पूर्व प्रधान मालिक सिंह कालरा के समर्थक गुरुद्वारा पहुंच गए। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए एडीएम (सिटी) के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट जीपी सिंह और सीओ थर्ड नीति द्विवेदी पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गईं। इस बीच पूर्व कमेटी गुट ने 19 सदस्यीय कमेटी का गठन कर लिया। कीर्तन करने वाली महिलाएं बाहर चली गईं। विरोधी पक्ष ने इसे फर्जी कमेटी बताया।
मॉडल टाउन गुरुद्वारे में प्रबंध कमेटी चुनाव को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। पूर्व कमेटी जहां चुनाव की मांग कर रही थी, वहीं वर्तमान प्रबंध कमेटी चुनाव कराने में टालमटोल कर रही है। दोनों पक्ष एडीएम (सिटी) ओपी वर्मा और एसपी (सिटी) रोहित सिंह सजवाण से भी मिल चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने गुरुद्वारे के धार्मिक मामले में किसी भी तरह के हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की वाइस प्रेसीडेंट का पक्ष महिलाओें के साथ कीर्तन कर रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग गुरुद्वारा पहुंच गए। कानून व्यवस्था के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ थर्ड भी पहुंचीं। मालिक सिंह कालरा ने दावा किया कि गुरुद्वारा संगत ने मीटिंग कर सर्वसम्मति से 19 सदस्यीय कमेटी बना दी है। यही कमेटी 30 अप्रैल से पहले नई प्रबंध कमेटी का चुनाव कराएगी। उधर, वाइस प्रेसीडेंट अनीत कौर की ओर से 19 सदस्यीय कमेटी को फर्जी बताकर प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें