फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में चले ईट पत्थर, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के गांव तिकुर्निया में बृहस्पतिवार को हुए मामूली विवाद की रंजिश में शुक्रवार को जमकर ईंट पत्थर चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार शाम तिकुर्निया गांव निवासी रामप्यारी और भगवान देई अपने घर के बाहर खड़ी थीं। तभी लक्ष्मी, गोविंद, नेपाल, विशेश्वर दयाल नशे की हालत में वहां से गुजरे। आरोप है कि चारों गालियां देने लगे। शोर सुनकर रामप्यारी के पति चंद्रपाल और भगवान देई के पति नरेश बाहर आ गए। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। शुक्रवार दोपहर में रामप्यारी के पति चंद्रपाल और बेटा भुपेंद्र थाने जा रहे थे, तभी लक्ष्मी, नेपाल, गोविंद और विशेश्वर दयाल ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और मारपीट की। सूचना पर गांव में चंद्रपाल के परिजनों ने उनके घर पर हमला कर दिया। दोनों ओर से ईंट पत्थर चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार के लिये भर्ती करवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें