फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से दीवार गिरी, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को लखीमपुर डिपो की पीछे वाली दीवार पीछे की तरफ गिर गई, जिससे दीवार से सटे घर की गली में मलबा भर जाने से घरवालों को आना जाना बंद हो गया। घरवालों का आरोप है कि डिपो की एक बस को बैक किया जा रहा था, उसकी टक्कर से दीवार गिरी है। हालांकि दीवार गिरने से कोई चोटिल नहीं हुआ। घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस और एआरएम से की।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो की पीछे की दीवार से लगे मकान मे रह रहीं अमिता भदौरिया ने बताया कि मंगलवार को डिपो की बस को चालक बैक कर रहा था, जिसकी टक्कर से दीवार भरभराकर उनकी गली में गिर गई, जिससे मलबा भर जाने से सभी का आना जाना बंद हो गया। अमिता ने बताया कि इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है, लेकिन रोडवेज के अधिकारी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दीवार से लगी गली है, जिससे हर समय आना जाना होता है, ये तो गनीमत रही कि जिस समय दीवार गिरी, उस समय गली में कोई था नहीं, अन्यथा जान तक जा सकती थी। अमिता ने इस मामले की शिकायत रोडवेज चौकी प्रभारी सहित एआरएम वीके गोस्वामी से की है।
विज्ञापन

............
बस मालिक ने आकर गली में गिरा मलबा साफ करा दिया है, जिससे आना जाना शुरू हो सके।
दीवार का निर्माण भी कराया जाएगा और ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि दोबारा ऐसे किसी हादसे की पुनरावृत्ति न हो।
-वीके गोस्वामी, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें