फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लुटेरा समेत दो गिरफ्तार 

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी पुलिस ने सेटेलाइट चौराहे के पास से सीमेंट भरा ट्रक लूटने के आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से तमंचे भी बरामद हुए हैं। कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेटेलाइट रोड पर ईसाईयों की पुलिया से पांच फरवरी की रात कुछ लुटेरे एक सीमेंट भरा ट्रक लूट ले गए थे। लुटेरों ने ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को चलते ट्रक से नीचे फेंक दिया था। सूचना पर पुलिस ने पीछा कर ट्रक बिथरी चैनपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया। लूट के एक आरोपी पीलीभीत के बीसलपुुर के गांव जल्लापुर निवासी वृंदावन को भी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चेकिंग के दौरान दरोगा रविंद्र सिंह ने चक महमूद निवासी वेद प्रकाश को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें