फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पशु मांस पकड़ा और सेटिंग करके छोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली (बरेली)। थाना पुलिस के कुछ सिपाहियों पर प्रतिबंधित पशु का मांस घर से बरामद करके सेटिंग से मामला दबाने का आरोप लगा है। हालांकि कोतवाल तक शिकायत पहुंची तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गांव शहबाजपुर का एक बड़ा तस्कर जंगल में अवैध तरीके से बूचड़खाना चला रहा है। बीती रात उसने गांव के यूकेलिप्टस के बाग में पशु काट दिया था। दिन निकलने से पहले ही वह मांस घर ले आया। सूचना पर हल्का पुलिस कोतवाल को बिना बताए उसके घर पहुंची और घेराबंदी की। तब तस्कर भाग निकला। पुलिस ने मांस कब्जे में ले लिया। इस बीच दलाल सक्रिय हो गए और बड़ी डील के बाद मामला खत्म कर दिया गया। मांस को भी मौके पर ही दबा दिया गया। इस घटना की इलाके में पूरे दिन चर्चा रही। कोतवाल सोमप्रकाश से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने घटना से अनभिज्ञता जताई। कहा कि मीडिया के जरिये जानकारी मिल रही है। वह अलग से पुलिस टीम मौके पर भेजकर जांच करा रहे हैं। आरोप सही निकला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आंवला रेंज के नए सीओ रामप्रकाश ने भी घटना की जानकारी से इंकार किया। सीओ ने बताया कि उन्होंने आज ही चार्ज लिया है, ऐसा हुआ है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें