फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खाया जहर, शव अस्पताल में छोड़ भागे ससुराली

Sun, 05 Aug 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 महिला ने ससुराल में जहर खा लिया तो ससुराल वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के गांव रधोली कला निवासी कल्लू की बेटी नीरज की शादी कैंट के गांव मोहनपुर में वीरपाल के साथ हुई थी। शादी को दस साल हो चुके हैं। पांच साल से उन लोगों के बीच दहेज का विवाद था। पिछले दिनों कोर्ट ने हर्जा-खर्चा तय किया तो पति मामले को सुलझाकर नीरज को ससुराल ले गया। इस मामले में एक मुकदमा नीरज की सास ने उसके पिता कल्लू पर भी दर्ज कराया था। तीन दिन पहले इस मामले में कोर्ट में तारीख थी, मगर समझौता नहीं हो सका। इसको लेकर घर में विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात ससुराल वालों ने जहर खाई हालत में नीरज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मौत होने के बाद फरार हो गए। पुलिस की सूचना पर उनके मायके वाले पहुंचे और फिर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें