फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा बहू से कहता था मेरी हो जा, अब जेल जाएगा ससुर

Fri, 20 Jul 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखे में रखकर दूसरी शादी करने के बाद पति ने शादना बी को तलाक दे दिया था। पीड़िता जब रोई-गिड़गिड़ाई तो ससुर बोला- मेरे साथ रह ले। पीड़िता ने आम आवाज संगठन के जरिये एसएसपी के यहां शिकायत की तो कार्रवाई के लिए मामला थाना मीरगंज भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया लेकिन सिर्फ पीड़िता ही पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सीबीगंज में कांशीराम कॉलोनी निवासी शादना बी की शादी 2013 में मीरगंज के मोहम्मद आरिफ से हुई थी। आरोप है कि आरिफ ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर उससे शादी की। चार महीने की गर्भावस्था में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। करीब छह महीने पहले फोन पर तीन तलाक भी दे दिया। बेटी का जन्म होने के बाद शादना जब ससुराल पहुंची तो पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। बच्ची का वास्ता देने पर पति ने कहा, ‘मैंने तुझे तलाक दे दिया है, अब सात शादियां करूंगा।’ ससुर मुन्ने से शिकायत की तो उसने कहा कि वह तो नहीं रखेगा, मेरे साथ रह ले। बाद में पति ने भी कहा- मेरे बाप के साथ रह ले। महिला का आरोप है कि उसे ससुर के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बुधवार को पीड़िता आम आवाज संगठन की संस्थापक फहीमा यास्मीन और अध्यक्ष सैयद शारिक अली के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची तो कार्रवाई के लिए मामला मीरगंज पुलिस को भेजा गया। इंस्पेक्टर मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। मगर सिर्फ पीड़िता ही पहुंची। पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न की एक रिपोर्ट पहले भी दर्ज करा रखी है। पहले वाले और इस मामले में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन तहरीर आई है इसलिए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें