फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से दुराचार
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात एक किशोरी से रेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भी भेजा है।
विज्ञापन

शहर से सटे एक गांव की पीड़िता ने बताया कि कोतवाली सदर के एक गांव के अजय का उसके पड़ोस में एक व्यक्ति के घर आना जाना था। 21 जून को पीड़िता के माता-पिता एक तिलक समारोह में गए थे। वह घर पर अकेली थी। रात करीब नौ बजे अजय घर में घुस आया और रेप किया। जान से मारने की भी धमकी दी। शोरशराबा होने पर गांव के ही दो लोग आ गए। इस पर उसने दोनों लोगों के साथ मिलकर आरोपी को दबोच लिया। इसी बीच आरोपी मौका पाकर भाग निकला। सुबह जब माता-पिता घर पहुंचे तो पीड़ित ने घटना बताई। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें