फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीपुरम चौराहा पर नशे में रईसजादे ने तीन कारें ठोंकीं

Thu, 17 May 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
damaged car
विज्ञापन
 डीडीपुरम चौराहे पर शराब के नशे में धुत एक रईसजादे ने तीन लग्जरी कारों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन एयरबैग खुलने से उसकी कार बंद हो गई। कार मालिकों के साथ राहगीरों की भीड़ जुटने के बाद मारपीट की नौबत आ गई। दुर्घटना के बाद हंगामे की सूचना पर प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर बलवीर सिंह पहुंचे। लोगों को शांत कराया गया। रईसजादे को पकड़कर थाने में लाया गया और हादसे की शिकार कारों को थाने में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

बानखाना में रहने वाला शिवम हिंदू जागरण मंच का पदाधिकारी है। बुधवार रात उसने अपने दोस्त के साथ मॉडल शॉप पर शराब पी, फिर बीआरवी होंडा कार से डीडीपुरम की तरफ आया। उसकी कार सौ किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार पर दौड़ रही थी। उसने मुरादाबाद के साइकिल कारोबारी नितिन आहूजा की कार को पीछे से टक्कर मारी। वह एक बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के बाद मुरादाबाद लौट रहे थे। उसके बाद एक वैगन आर कार में टक्कर मारते हुए शहामतगंज के तेल कारोबारी शुभम की कार में टक्कर मार दी। सभी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने शिवम को थाने में बैठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें