फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद खिसियाये आशिक ने की थी अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेकअप के बाद खिसियाए आशिक ने की थी अपहरण की कोशिश
विज्ञापन


- राजनैतिक दबाव के बावजूद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेजा
- सभासद पति ने पुलिस को दी तस्वीरें,ं उनका बेटा और दोनों लड़कियां दिखीं साथ

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मॉडल टाउन की गली में दो छात्राओं को अगवा करने की कोशिश और जानलेवा हमले के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया। रविवार को सभासद पति ने कुछ ऐसी तस्वीरें पुलिस के सामने रखी, जिसमें दोनों छात्राएं और उनका बेटा साथ नजर आ रहे हैं। साफ है कि दोनों पहले सें एक दूसरे को जानते थे, पिकनिक पर भी साथ गए। यही नहीं अपने बेटे को फंसाए जाने का दावा करने वाले सभासद पति ने कुछ मेसेज भी दिखाए, जिसमें उनका बेटा प्रतीक उर्फ यश पीड़िता से बात कर रहा है। इन दो तरफा मेसेज को पुलिस जांच में शामिल करेगी। अब पुलिस मान रही है कि हो सकता है कि छात्राओं की आरोपी छात्रों से दोस्ती रही हो। ब्रेकअप होने से नाराज छात्रों ने डराने के लिए यह कदम उठाया होगा।

पहले रिपोर्ट रुकवाने फिर धारा कम कराने का दबाव
रविवार को पुलिस के पास पहले तो शोहदों को छुड़वाने, फिर दर्ज रिपोर्ट में धाराएं कम कराने के लिए फोन आते रहे। हालांकि इस मामले में कोई दबाव काम नहीं आया। इस बाबत पूछने पर पुलिसकर्मियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पुलिस ने यह मामला जानलेवा हमला, छेड़छाड़, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी, अपहरण का प्रयास और पाक्सो एक्ट में दर्ज किया है। तमाम दबाव के बावजूद सभी आरोपी छात्रों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शोहदों पर लगेगी गैंगस्टर
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने भी चारों छात्रों के दुस्साहस पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब बारादरी पुलिस चारों आरोपी वीरसावरकर निवासी प्रतीक सक्सेना, वृंदावन कॉलोनी निवासी अंकित, प्रतीक मित्तल और अर्जुन यादव निवासी एकतानगर के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन के लोग बोले, हमारी तरफ से लिखो रिपोर्ट
चारों शोहदों के पकड़े जाने के बाद मॉडल टाउन के रहने वाले कई लोग भी बारादरी थाने पहुंचे। दरअसल उन्हें किसी ने बता दिया कि दोनों पक्षों में समझौता कराया जा रहा है। इन लोगों ने इंस्पेक्टर बारादरी से कहा कि अगर समझौते की नौबत आ गई है तो मुकदमा हमारी तरफ से लिखा जाए। मॉडल टाउन में बाहरी तत्व आकर गुंडई करें, यह बर्दाश्त नहीं। इसके बाद इंस्पेक्टर ने उन्हें रिपोर्ट की कॉपी दिखाकर संतुष्ट किया कि कोई समझौता नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें