कोतवाली पुलिस ने 23 वर्षों से फरार चल रहे इनामी और वारंटी को गिरफ्तार कर एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गांव पर्वत नगर के छोटेलाल 23 वर्षों से वन अधिनियम, जानलेवा हमला, गैंगेस्टर के अभियोग आदि धाराओं में वांछित था, जिसकी विवेचना सीबीसीआईडी की शाखा लखनऊ ने करते हुए अभियुक्त के न मिलने पर आरोप पत्र दाखिल किया था। तब से आरोपी पुलिस को लगातार चकमा देकर बचता रहा, जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा कोतवाल डीके सिंह को मिली। उन्होंने पुलिस टीम जिसमें एसआई पुनीत सिंह, जेपी यादव, आरक्षी अजयदीप सिंह, श्याम सिंह, हरिओम मौर्या की टीम को मौके पर भेजा, जिसे सुंदरपुर चौराहे से रविवार सुबह बजे 5 बजे दिल्ली जाने की फिराक में रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
उधर, कस्बे के मोहल्ला सरैंया निवासी पप्पू को बस स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त पर 1994 में कई मुकदमें दर्ज हुए थे तभी से वह फरार चल रहा था। एसपी खीरी ने इसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।