फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में झंडा-बैनर ले जाते पकड़ा बदायूं भाजपा जिला उपाध्यक्ष का बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चुनाव आचार संहिता के तहत कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को कैंट थाना पुलिस ने कार में भाजपा की प्रचार सामग्री ले जाते शहर निवासी युवक को पकड़ लिया। पता लगा कि वह बदायूं के भाजपा नेता का बेटस है। तमाम दबाव के बावजूद पुलिस ने प्रचार सामग्री जब्त कर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बुधवार शाम नकटिया चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार टीम के साथ शाहजहांपुर रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक कार रोकी, जिस पर भाजपा के बड़े-बड़े बैनर लगे थे। कार की तलाशी ली तो काफी मात्रा में पंफलेट, पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री मिली। युवक ने पुलिस को बताया कि वह सिविल लाइंस निवासी रजत सिंह है और बदायूं के भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह का बेटा है। कुछ ही देर में पुलिस के पर युवक के खिलाफ कार्रवाई न करने संबंधी दबाव पड़ने लगा। चौकी प्रभारी ने कैंट इंस्पेक्टर अशोक पाल को सूचना दी। इसके बाद प्रचार सामग्री सील कर रजत के खिलाफ आचार संहिता के एक्ट 171 के तहत रिपोर्ट करा दी गई। रजत को कार समेत छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें