बरेली। जमीन के विवाद में भाजपा नेत्री को घर में बंद करके आग लगाने की कोशिश के पांच महीने बाद एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
शीला कश्यप के मुताबिक 10 अगस्त की दोपहर एक बजे रामलाल ने सौ फुटा रोड स्थित अपने घर बुलाया था। वहां रामलाल, वीरेंद्र और उनकी पत्नियां थीं। आरोप है कि उन्होंने कमरे में बंद करके उन्हें आग लगाने की कोशिश की। शीला के मुताबिक वह घर पर कहकर आई थी कि यदि कुछ देर में वापस न आएं तो कुछ लोगों को लेकर आ जाएं। झगड़ा होने की सूचना फोन पर पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद उन्हें छुड़ाया गया।
शीला के मुताबिक उन्होंने दाताराम से सैदपुर कुर्मियान में 2013 में जमीन खरीदी थी। दाताराम और राजवीर के बीच इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। राजवीर अगस्त 2018 में हल्द्वानी जेल में बंद था। राजवीर पक्ष के रामलाल से समझौते के प्रयास में वह वहां पहुंची थीं। शीला ने बताया कि उन्हें लगा था कि राजवीर से बातचीत से विवाद सुलझाया जा सकता है। पूरे वाकये की 20 दिसंबर 2018 को उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी के आदेश पर रामलाल, वीरेंद्र, दोनों की पत्नियां और कल्पना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।