फर्नीचर कारोबारी के बेटे को डरा-धमकाकर उससे 28 लाख रुपये वसूलने के मामले में शामिल आठ आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। इस मामले का मुख्य आरोपी रवि गोला कोतवाली के आसपास ही घूमकर पुलिस को छका रहा है।
सिविल लाइंस में आवास विकास कॉलोनी निवासी फर्नीचर कारोबारी गौरव गर्ग ने शुक्रवार को कोतवाली में अपने बेटे हर्षित से 28 लाख रुपये ब्लैकमेलिंग कर वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पूर्व छात्रनेता रवि गोला समेत 11 के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस शिवम पटेल और नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रवि गोला समेत नौ आरोपी अभी फरार हैं। मंगलवार को सामने आया कि वांछित चल रहे नौ आरोपियों में से दो नाबालिग हैं, येे इंटर में पढ़ रहे हैं। रवि गोला मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र में घूमकर पुलिस को छकाता रहा। जहां-जहां उसकी लोकेशन मिलती पुलिस पहुंचती लेकिन वह फरार हो जाता।