फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के पंद्रह दिन बाद ही जयपुर में प्रेमिका संग बसाया घर

Fri, 06 Jul 2018 12:47 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 देवरनियां के गांव पंखुनी नगला में रहने वाले एक युवक ने 15 दिन के अंदर दो निकाह कर लिए। बृहस्पतिवार को पहली बीवी ने एसपी देहात के सामने पेश होकर आरोप लगाया कि दूसरा निकाह करने के बाद उसका शौहर उसे रास्ते से हटाना चाहता है। एसपी ने आरोपी का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जयपुर में ई रिक्शा चलाने वाले पंखुनी नगला के अफसर अली ने सात महीने पहले फतेहगंज पश्चिमी के अगरास गांव की शहनाज से निकाह किया था। निकाह के पांच दिन बाद ही वह जयपुर चला गया। शहनाज के मुताबिक उसे फोन पर पता चला कि उससे निकाह के 15 दिन बाद ही अफसर ने जयपुर में अपनी प्रेेमिका से निकाह कर लिया। इसके बाद वह दूसरी बीवी को लेकर गांव पहुंचा। यहां दोनों बीवियों में पहले विवाद हुआ, लेकिन बाद में दोनों साथ रहने पर राजी हो गईं। बृहस्पतिवार को एसपी देहात के सामने पेश होकर शहनाज ने आरोप लगाया कि अफसर उसे जयपुर ले जाना चाहता था, उसके मना करने पर 27 जून को उसने उसे नशा देकर जयपुर ले जाने की कोशिश की। लेकिन उसके मायके वालों को पता लग जाने से वह बच गई। उसने आशंका जताई कि अफसर उसकी हत्या करना चाहता है। उसने थाना पुलिस को भी सूचना दी, पुलिस ने दोनों को थाने पर बैठाया, लेकिन बगैर कोई कार्रवाई किए छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें