फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब मांग रहा है 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवती का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तभी उसे फंसा लिया और घर जाकर रिश्ता पक्का किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए, जब शादी को कहा तो दस लाख रुपये की मांग रख दी। पीड़िता ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बारादरी निवासी युवती का कहना है कि सात साल पहले चनेहटी स्टेशन के पास रहने वाले सोनू ने फोन किया तो उसने गलत नंबर बताकर काट दिया। इसके बाद वे दो साल तक फोन पर बात करते रहे। पांच साल पहले सोनू ने उसके घर जाकर मां-बाप से शादी की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया। फिर उसके मां-बाप पहुंचे और रिश्ता पक्का हो गया। तीन-चार साल पहले रिश्ता पक्का होने की बात कहकर एक दोस्त के घर सोनू ने शारीरिक संबंध बना लिए। अब वह शादी को टालमटोल कर रहा है और दबाव बनाने पर धमकी देकर दस लाख रुपये देने पर ही शादी की बात कह रहा है। पीड़िता की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें