फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का भाग्य विधाता, जागरूक मतदाता

विज्ञापन
लोकतंत्र का भाग्य विधाता, जागरूक मतदाता - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ(लखीमपुर खीरी)। निर्वाचन लोकतंत्र की आत्मा है। सभी राजनीतिक दल इस लोकतंत्र की अनिवार्य आवश्यकता है। इसी कड़ी में जागरूक मतदाता लोकतंत्र का भाग्य विधाता है। यह कहना है डॉ. जटाशंकर सिंह का। वह अमर उजाला की अनूठी पहल अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत श्री गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज और विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के संयुक्त सहयोग से कॉलेज सभागार में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस मौके पर शिक्षक और विद्यार्थियों ने नारी सम्मान का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

कॉलेज सभागार में मुख्य वक्ता शिक्षाविद जटाशंकर सिंह, गायत्री परिवार प्रमुख सत्यनारायन वर्मा, कल्याण समिति महामंत्री शैलेंद्र सक्सेना, प्रबंधक अरजेंद्र सिंह, सरदार प्रीतम सिंह आदि ने दीप जलाकर संगोष्ठी का शुभारंभ कराया। मुख्य वक्ता ने कहा कि लोकतंत्र जीवन जीने का ढंग है। सत्यनारायन वर्मा ने नारी सम्मान पर कहा कि हमें अपना दृष्टिकोण बदलना पड़ेगा तब जागकर महिला शक्ति को सही सम्मान मिलेगा। विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमओ ने कहा कि आज के इंटरनेट और व्यस्तता के युग में निर्वाचन आयोग द्वारा एसएमएस के जरिए मतदान करने की व्यवस्था भी बनाई जाए, जिससे कामकाजी लोग आसानी से मतदान कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार दें जिससे वे एक दूसरे का सम्मान करें और सभी की मदद के लिए भी तत्पर रहें। मंच संचालन सबी चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें