फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या प्रकरण डीजीपी और एसएसपी बरेली तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल छात्रा अनन्या की मौत का मामला
विज्ञापन


डीजीपी, एसएसपी मानवाधिकार आयोग में तलब

एसआरएमएस में छात्रों की मौत के अब तक हुए सभी मामलों की रिपोर्ट भी मांगी
आयोग एसएसपी के जवाब से संतुष्ट नहीं, 17 जुलाई को होगी मामले की सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मेडिकल छात्रा अनन्या दीक्षित की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी और बरेली के एसएसपी को तलब किया है। आयोग ने आदेश दिया कि है श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज (एसआरएमएस) में अब तक हुईं मेडिकल छात्रों की मौतों की जांच रिपोर्ट भी पेश की जाए। डीजीपी मुख्यालय को दिए नोटिस में आयोग ने कहा है कि अनन्या की मौत के प्रकरण में एसएसपी बरेली का जवाब संतुष्ट करने वाला नहीं है। आयोग सभी मौतों की फोरेंसिक जांच, विवेचना आदि के साथ 17 जुलाई को सुनवाई करेगा।
एसआरएमएस में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा अनन्या का शव छह सितंबर को कॉलेज के हॉस्टल के कमरा नंबर चार में पंखे से लटका मिला था। पुलिस ने मामला खुदकशी का मानकर पोस्टमॉर्टम कराया था, जबकि अनन्या के पिता नोएडा के सेक्टर 63 निवासी अनादि दीक्षित ने रैगिंग और अनन्या को कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रताड़ित करने के आरोप में भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनादि को जब पता चला कि अनन्या से पहले भी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में नौ छात्रों की मौत हो चुकी है तो उन्होंने उनके अभिभावकों से संपर्क किया।
विज्ञापन

अनादि पुलिस के निष्पक्ष जांच न करने और कॉलेज प्रशासन का जांच में अपेक्षित सहयोग न मिलने पर मानवाधिकार आयोग, बाल संरक्षण आयोग और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी थी। इस पर मानवाधिकार आयोग ने चार सप्ताह के अंदर सभी केसों से संबंधित जांच रिपोर्ट तलब की। आयोग ने इस मामले में जारी नोटिस में कहा है कि डीजीपी कार्यालय और एसएसपी बरेली से जांच रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। आयोग ने यह भी कहा है कि पूरे मामले में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी आयोग के नोटिस का जवाब नहीं दिया है। अब आयोग ने चीफ सेक्रेटरी (यूपी) को भी नोटिस जारी किया है। आयोग ने 17 जुलाई को डीजीपी और एसएसपी बरेली को केस रिपोर्ट, फोटोग्राफ, फोरेंसिक रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अनन्या दीक्षित के केस से संबंधित सभी जानकारियां पुलिस को मुहैया कराई जा चुकी हैं। केस मेें शुरू से ही हम सपोर्ट कर रहे हैं। भविष्य में भी पुलिस को जहां हमारी मदद की जरूरत होगी, हम करेंगे। जांच पूरी होने के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। - आदित्य मूर्ति, प्रशासनिक निदेशक एसआरएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें