फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की खरीदारी के दौरान महिला का बैग काटकर पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली की खरीदारी को लेकर बाजार में जमकर भीड़ उमड़ रही है लेकिन पुलिस की गश्त कुछ खास नजर नहीं आ रही है। इसके चलते चोर उचक्के खरीदारी को आने वाली महिलाओं के पर्स खूब उड़ा रहे हैं। रविवार को कुतुबखाना पर महिला का बैग काटकर पर्स चोरी कर दिया गया।
विज्ञापन

सुभाषनगर के मोहल्ला शांति विहार निवासी शकुंतला मिश्रा रविवार शाम अपनी बेटी अमिता और उसके बच्चों को लेकर होली की खरीदारी करने बाजार गई थीं। शकुंतला के मुताबिक घंटाघर के पास मोती पार्क मोड़ पर स्थित एक कपड़े की दुकान में खरीदारी करते वक्त किसी ने उनका बैग काटकर पर्स चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि पर्स में बेटी और उनके करीब 15 हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम समेत कुछ जरूरी कागजात थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखनी चाही, लेकिन वे खराब थे इसलिए कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया। बता दें कि शनिवार को भी कुतुबखाना में छत्तीसगढ़ की एक महिला का बैग काट लिया गया था। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें