फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को फोन कर बोली युवती अब घर लौटना चाहती हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। एक महीने पहले घर से गायब हुई युवती ने पिता को फोन कर घर लौटने की इच्छा जताई। पिता के मुताबिक, उसने बदायूं निवासी एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले आने की बात बताई। पिता की शिकायत पर सीबीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव खना गौंटिया निवासी युवती महीनेभर पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई थी। परिवारवालों ने उसे हर जगह ढूंढने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं मिली। अब थाने पहुंचे पिता ने बताया कि रविवार को लड़की ने फोन कर बताया कि दातागंज, बदायूं निवासी रिजवान उसे एक महीने पहले बहला-फुसलाकर ले गया था। अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। वह घर लौटने की बात कहती है तो रिजवान उसे पीटता है। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि युवती का फोन आने की पुष्टि की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस की मदद से युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें