फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराफाती शौहर.. मकान नहीं हथिया पाया तो बीवी को बता दिया जैश की आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में मौजूद एक महिला के जैशे मोहम्मद और दूसरे आतंकी संगठनों से जुड़ाव की खबर पर सक्रिय हुई खुफिया एजेंसियों ने रविवार को आरोपी महिला से लंबी पूछताछ की। महिला के खिलाफ आतंकी संगठनों से उसके संबंधों का तो कोई प्रमाण नहीं मिला, अलबत्ता उसने जो कहानी बताई उस पर खुफिया एजेंसी के लोग भी हैरान रह गए। महिला ने बताया कि उसका तीसरा पति उसके मायके की संपत्ति पर घात लगाए बैठा था, उसका मंसूबा नाकाम करने के लिए उसने उससे तलाक ले लिया तो उसने उसे परेशान करने के लिए खुफिया एजेंसियों को झूठी सूचना दे दी। महिला ने कहा कि अब वह खुद अधिकारियों से मिलकर उस पर कार्रवाई की मांग करेगी।
विज्ञापन

रविवार को खुफिया अमले की महिला अधिकारी स्थानीय पार्षद शमीम अहमद को साथ लेकर महिला के घर पहुंचीं। यहां पता लगा कि महिला अपनी दो बेटियों के साथ मायके में मां के पास रह रही है। डेढ़ महीने पहले ही पुराना शहर में रहने वाले तीसरे पति से उसका तलाक हुआ है। वह कव्वाली के स्टेज शो करके परिवार चलाती है। महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूं जिले के कुंवरगांव क्षेत्र की निवासी है। उसकी दो शादियां बदायूं में ही हुईं और दोनों पतियों से अलग-अलग वजह से तलाक हो गया। उसका कोई बहन भाई नहीं है। पिता बीमार रहते हैं, इसलिए मायके आकर रहने लगी। यहीं मां के कहने पर उसने एक टाइपिस्ट से तीसरी शादी कर ली। पति की नजर उसके मकान पर थी। इसलिए विवाद के बाद उसने तलाक ले लिया। महिला ने बताया कि पीछा छुड़ाने के बाद से पति बौखला गया है और झूठी शिकायतें कर रहा है। वह अनपढ़ है और कव्वाली गाकर पेट पालती है। महिला अधिकारी ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। कुछ नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। एकाध और बिंदु पर जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें