फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में डूबकर मर गया डेढ़ साल का मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन



नाली में डूबकर डेढ़ साल के मासूम की मौत

बरेली। एजाजनगर गौंटिया में डेढ़ साल के बच्चे की शनिवार शाम घर के बाहर नाली में गिरकर डूब जाने से मौत हो गई।
गौंटिया में साबरी मस्जिद के पास रहने वाले जरी कारीगर लईक अहमद का डेढ़ वर्षीय बेटा फैज शनिवार रात करीब आठ बजे खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद ढूंढने के बाद भी फैज नहीं मिला तो परिजन ने रात 11 बजे पुलिस को सूचना दी। देर रात किसी ने दरवाजे के पास नाली के किनारे आई कीचड़ पर गौर किया और पुलिस को सूचना दी। वहां लकड़ी से कुरेदकर देखा गया तो फैज का शव मिला। परिवार वालों के कहने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें