बरेली। आवारा कुत्ते को जहर देने की आशंका में उपजा विवाद प्रेमनगर थाने तक पहुंच गया। एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी के परिवार पर कु त्ते को मारने की कोशिश के आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी गई। पुलिस ने पंचायत के बाद कुत्ते को निजी एनजीओ के हवाले किया गया।
प्रेमनगर के रानी भवन में रहने वाले दिनेश मोहन मेडिकल रिप्रजेंटेटिव हैं। उनके मुताबिक उनकी गली में एक आवारा कुत्ता आ गया है। मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार के लोग इस कुत्ते की मौजूदगी से परेशान है। उन्हें आशंका है कि इस कुत्ते को धीमा जहर देने की कोशिश भी की जा रही है। मौका पड़ने पर इस कुत्ते का मारने की कोशिश करते हैं। मोहल्ले के लोगों ने आपत्ति जताई तो उनके परिवार से मारपीट की जाने लगी। दिनेश मोहन के मुताबिक बुधवार को उनकी पत्नी से एक युवक ने मारपीट की। नशे में धमकी दे डाली कि उनकी बेटी को उठा लेंगे। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच गली के एक कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था। दोनों परिवारों को समझाकर घर वापस भेजा गया है। ब्यूरो