फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

Thu, 31 May 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Umesh Gautam
विज्ञापन
मेयर उमेश गौतम को तीसरी बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मेयर के मुताबिक उन्हें पिछले कुछ दिनों से दो मोबाइल नंबर से धमकियां मिल रही हैं। फोन करने वाला अपना नाम गोपाल शर्मा बता रहा है। इस दफा उसने परिवार सहित मेयर को बम से उड़ाने और नेस्तनाबूद करने की धमकी दी है। मेयर की शिकायत पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बुधवार देर रात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है और जांच सीओ प्रथम कुलदीप कुमार को सौंपी है। मेयर उमेश गौतम को पहली बार धमकी ईमेल से मिली थी। 10 जनवरी को अतिक्रमण अभियान रोकने के लिए स्विट्जरलैंड से ईमेल कर मेयर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसमें कहा गया था कि शहर में चल रहे अतिक्रमण अभियान को बंद कर दिया जाए, नहीं तो मेयर और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। दूसरी बार 21 मार्च को राहुल सक्सेना नाम के किसी शख्स ने मेयर को पत्र लिखकर आगाह किया था कि उनकी हत्या की सुपारी दी गई है। इसमें किला के हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों के नाम दिए गए थे। मेयर की तरफ से इन धमकियों के बाद खुद को सुरक्षा देने की मांग की गई थी। इस पर शासन ने इस मामले में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। जिला प्रशासन ने मेयर को जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने पर सहमति जताई। हालांकि स्विट्जरलैंड से प्रोटोडॉटकाम के जरिये ईमेल पर फिर धमकी मिलने के मामले में पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन


कोई व्यक्ति तीन से चार दिनों से दो नंबरों से फोन करके धमकियां दे रहा है। धमकी क्यों दे रहा है, ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। इस बाबत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें