फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू के जुलूस में फायरिंग करने वाले की तलाश में दबिश

Thu, 31 May 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जेल से छूटने के बाद छात्र नेता अभिषेक सिंह सोनू के जुलूस में फायरिंग करने वाले लड़के की तलाश में बुधवार को ताराचंद हास्टल में दबिश दी गई। हालांकि कोई वहां मिला नहीं। फायरिंग करते एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिखने वाले सभी लड़के हास्टल से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


छात्रनेता अभिषेक सिंह सोनू के जेल से छूटने के बाद दर्जनों गाडियों के काफिले के साथ जुलूस निकाला गया था। इस दौरान कई जगह कार पर चढ़कर खुलेआम हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग करते एक लड़के का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक सोनू के साथ अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अब तक जुलूस में शामिल आठ लड़कों की पहचान हो चुकी है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जो लड़का कार पर चढ़कर फायर करता दिख रहा है, वह बाहरी है। उसकी भी पहचान हो चुकी है। बुधवार को ताराचंद हास्टल में दबिश दी गई तो जुलूस में शामिल लड़के नहीं मिले। रिपोर्ट दर्ज होने की बात सामने आने के बाद वे फरार हैं। अभी और लड़कों को चिन्हित किया जा रहा है। लल्ला चुंगी के पास के दुकानदारों तथा अन्य लड़कों से नामजद आरोपियों के बारे में पूछताछ हुई। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें