फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुझे पुल की खोदाई में सोना-चांदी मिला है, खरीदोगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जालसाजों ने ठगी के लिए निर्माणाधीन आईवीआरआई पुल को भी जरिया बना लिया। पुल निर्माण के दौरान जमीन की खोदाई में सोने की मालाएं और चांदी के सिक्के मिलने का झांसा देकर एक कैंटीन संचालक से दो लाख रुपये ठग लिए गए। कैंटीन संचालक ने एसएसपी कार्यालय में जालसाज को पकड़ने की गुहार लगाई है। बतौर साक्ष्य, वह सोने की नकली माला भी लेकर आया था। इज्जतनगर थाना पुलिस मामले की छानबीन करेगी।
विज्ञापन

डेलापीर में कैंटीन चलाने वाले प्रेमनगर की बीडीए कॉलोनी निवासी अजय जायसवाल ने बताया कि 19 नवंबर को शंकर प्रजापति नाम का एक व्यक्ति उनके पास आया। उसने चांदी का एक सिक्का देकर कहा कि आईवीआरआई पुल निर्माण के लिए खोदाई करने के दौरान उसे एक हांडी में चांदी के सिक्के और सोने की मालाएं मिलीं हैं। 20 नवंबर को शंकर ने अपने चाचा रमेश प्रजापति की मोबाइल पर अजय से बात कराई। उन्होंने कुदैशिया फाटक के पास साईं मंदिर में मुलाकात के लिए बुलाया। तब वहां एक महिला भी थी। इन लोगों ने एक माला से तीन मनका तोड़कर दिए। अजय ने सुनार से चेक कराए तो वे असली सोने के थे। इसके बाद दो लाख में सौदा तय हुआ। मालाएं लेकर अजय सुनार के पास गए तो उसने सारा माल नकली बताया गया। तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। अजय के मुताबिक मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में पूरा वाकया कैद हुआ होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें